प्राकृतिक आपदा पीड़ित 3 परिवारों को दी 12 लाख की सहायता

Posted On:- 2022-05-09



जगदलपुर (वीएनएस)। बस्तर कलेक्टर बंसल की ओर से प्राकृतिक आपदाओं और दुर्घटनाओं से पीड़ित 03 दपरिवारों को 12 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई। इसके तहत तहसील दरभा के ग्राम ककालगुर भड़रीमहू के निवासी विनोद की मृत्यु सांप काटने से पिता पांडू को, बास्तानार विकासखंड के ग्राम बड़े किलेपाल के निवासी दसरी की मृत्यु सांप काटने से माता श्रीमती सन्नी पोयाम को और ग्राम बड़े किलेपाल के निवासी करिश्मा की मृत्यु नाला पानी में डूबने से पिता पाली को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई।