
जशपुरनगर (वीएनएस)। कलेक्टर अग्रवाल ने आज फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंचायत कन्दईबहार शासकीय उचित मूल्य के राशन दुकान का निरीक्षण किया। उन्होंने सामग्री भंडारण व गुणवत्ता की जांच की। इस दौरान उचित मूल्य दुकान के भवन की साफ-सफाई, रंग-रोगन व दुकान के बाहर राशन सामग्रियों के रेट चार्ट लगाने के निर्देश दिए। साथ ही राशन सामग्रियों के वितरण की भी जानकारी ली।
कलेक्टर ने सामग्री लेने पहुंचे ग्रामीणों से भी खाद्यान्न वितरण के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि राशन लेने पहुंचे किसी भी हितग्राहियों को अनावश्यक परेशान न होना पड़े इस बात का विशेष ध्यान रखा जाएं। साथ ही प्रत्येक हितग्राहियों को पात्रतानुसार सामग्री का वितरण प्राथमिकता से करने कहा। इस दौरान एसडीएम मोहम्मद शबाब खान, जनपद सीईओ धनेश कुमार टेंगवार सहित अन्य अधिकारी कमर्चारी उपस्थित थे।