ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण करें : कलेक्टर

Posted On:- 2022-05-09



जशपुरनगर (वीएनएस)। कलेक्टर की उपस्थिति में आज फरसाबहार जनपद के पंडरीपानी व लवाकेरा में जन चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर अग्रवाल की ओर से उपस्थित सभी ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं के सम्बंध में विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के द्वारा निरंतर आमजनों की समस्याओं को दूर करने व उन्हें आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाएं संचालित की जा रही है। जिससे हर वर्ग का व्यक्ति योजना का लाभ प्राप्त कर सके। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी योजनाओं से जुड़कर इसका का लाभ उठायें। छत्त्तीसगढ़ सरकार और जिला प्रशासन निरंतर आप सभी की सहायता के लिए प्रयासरत है। इस अवसर पर एसडीएम फरसाबहार मोहम्मद शबाब खान, जनपद सीईओ धनेश कुमार टेंगवार सहित जनप्रतिनिधि व विभिन्न विभागों के खंड स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

जन चौपाल में विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाकर एक-एक कर अपनी विभागीय योजनाओं के सम्बंध में जानकारी प्रदान की गई। साथ ही ग्रामीणों से योजना का लाभ लेने के लिए अपील भी किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों की ओर से पेयजल, राशन कार्ड, पेंशन भुगतान जैसी अपनी समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा गया। जिसका संबंधित अधिकारियों को निराकरण करने के निर्देश कलेक्टर की ओर से दिए गए।