जशपुरनगर (वीएनएस)। कलेक्टर अग्रवाल ने आज फरसाबहार विकासखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य केन्द्र में उपस्थिति पंजी, ओपीडी, एक्सरे कक्ष, महिला व पुरुष वार्ड, प्रसव कक्ष सहित पूरे केंद्र का अवलोकन किया।
कलेक्टर ने सभी स्वास्थ्य कमर्चारियों को केंद्र में उपस्थित रहकर मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। इस दौरान उन्होंने केंद्र में भर्ती मरीजों से स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी लेते हुए मरीजों की सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने की बात कही। जिससे उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो। दवाईयों की उपलब्धता के संबंध में जानकारी लेते हुए। उन्होंने लोगों की सुविधा के लिए केंद्र में आवश्यक दवाइयों की पर्याप्त भंडारण सुनिश्चित करने व वैधता समाप्त होने वाली दवाइयों को पृथक करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मोहम्मद शबाब खान स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य अधिकारी कमर्चारी उपस्थित थे।