7 सूत्रीय मांगों को लेकर अभाविप ने प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन

Posted On:- 2022-05-09



अंबिकापुर (वीएनएस)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अंबिकापुर के कार्यकर्ताओं ने इंजीनियरिंग महाविद्यालय डिगमा में लंबे समय से चली आ रही व्याप्त समस्याओं को लेकर प्राचार्य आरएन खरे को 7 बिंदुओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। अभाविप के नगर मंत्री अविनाश मंडल ने बताया कि इंजीनियरिंग महाविद्यालय में छात्रों के बीच से लंबे समय से बहुत सारी समस्याएं जैसे महाविद्यालय भवन, प्रयोगशाला, शौचालय, शिक्षकों की कमी, पुस्तकालय आदि विभिन्न प्रकार की समस्याओं आ रही थी। इन सभी बिंदुओ को ध्यान में रखते हुए प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा गया है। प्राचार्य ने छात्रों को सभी बिंदुओं पर शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन दिया। ज्ञापन सौंपते समय अभाविप नगर मंत्री अविनाश मंडल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राहुल नागवंशी, नगर तकनीकी प्रमुख गोपाल सिंह, मौर्य सिंह गजेंद्र, ज्योति शाह, आदिती, अंजलि, अंजिला, पुष्प लता, अनीशा व अन्य छात्र छात्राएं उपस्थित थेl