कलेक्टर ने कोरोसीन का फुटकर मूल्य किया निर्धारित

Posted On:- 2022-05-09



अधिक मूल्य पर केरोसीन विक्रय करने पर होगी कायर्वाही

नारायणपुर (वीएनएस)। कलेक्टर की ओर से नारायणपुर जिले के सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत केरोसीन थोक डीलर/फुटकर विक्रेता व उपभोक्ता दर निर्धारित किये गये हैं। जिले में निर्धारित किए गए कोरोसीन के उपभोक्ता मूल्य से अधिक दर पर विक्रय किये जाने पर संबंधित के विरूद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा के तहत् कड़ी कायर्वाही की जाएगी।

जिले में फुटकर विक्रेता का विक्रय मूल्य दूरी के अनुसार फुटकर विक्रेता का प्रति लीटर मूल्य निर्धारित किया गया है। इसके अंतर्गत 1 से 10 किलोमीटर तक 79.51 रुपए, 11 से 20 किमी तक 79.79 रुपए, 21 से 30 किमी तक 80.06 रुपए, 31 से 40 किमी 80.33 रुपए और 41 से अधिक किमी तक के लिए 80.67 रुपए निर्धारित किये गये हे।