मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से नागरिकों को मिल रहा स्वास्थ्य सुविधा का लाभ

Posted On:- 2022-05-09



जिले के 29 हितग्राही हुए लाभांवित

बेमेतरा (वीएनएस)। मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजनांतर्गत चिन्हित दुर्लभ बीमारियों के लिए राज्य के पात्र परिवारों को अधिकतम 20 लाख रुपए तक के ईलाज की सुविधा प्रदान की जाती हैं। मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी जिला बेमेतरा डॉ खेमराज सोनवानी ने जानकारी दिया कि जिला बेमेतरा से योजनांतर्गत चिन्हित दुर्लभ बीमारियों जैसे-कैंसर, लिवर, किडनी, हृदय संबंधित व अन्य के लिए 29 हितग्राहियों की ओर से योजना का लाभ लिया गया। इनमें विकासखंड साजा के 09, बेरला के 05, नवागढ़ के 05 तथा बेमेतरा के 10 हितग्राही शामिल हैं तथा 17 हितग्राही योजनांतर्गत लाभ लेने हेतु प्रक्रियाधीन हैं।

राज्य के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने तथा दुर्लभ बीमारियों के ईलाज में होने वाले व्यय से बचने हेतु राज्य शासन की ओर से मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना का प्रारंभ किया गया हैं। प्राथमिकता व अंत्योदय राशन काडर्धारी परिवार योजनांतर्गत पात्र हैं। मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजनांतर्गत सहायता राज्य व राज्य के बाहर के सभी शासकीय चिकित्सालय व पंजीकृत निजी चिकित्सालयों में उपचार करने पर ही प्रदान की जाएगी।

मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजनांतर्गत उपचार हेतु सहायता के लिए आवेदन-पत्र स्वास्थ्य विभाग की वेबसाइट में अथवा राज्य नोडल एजेंसी, संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं रायपुर में निर्धारित प्रपत्र में जमा किया जा सकता हैं। आवेदन पत्र के साथ बीमारी की समस्त जांच रिपोर्ट, संभावित व्यय का प्राक्कलन, मरीज के आधार कार्ड की कापी इत्यादि दस्तावेज जमा किये जा सकेगे। अधिक जानकारी केलिए कार्यालय मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी जिला बेमेतरा व टोल फ्री नं. 104 पर संपर्क कर सकते हैं।