संगठन को मजबूती प्रदान करने हर वर्ग के लोगों से मिलें : रमेश गुप्ता

Posted On:- 2022-05-09



दतिमा मोड़ (वीएनएस)। कुशाभाऊ ठाकरे जन्मशताब्दी पर भटगाव मंडल के खोपा शक्ति केंद्र मे बैठक आयोजित की गई। बैठक मे मुख्य अतिथि भाजपा मंडल महामंत्री रमेश गुप्ता ने सभी उपस्थित लोगो को संबोधित किया व विगत दस दिवसीय पोलिंग बूथ प्रवास को लेकर कार्य योजना तैयार की गई। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए हर घर जाकर हर वर्ग के लोगों से मिलकर जाति समीकरण भी तैयार करना है। हर वार्ड, मोहल्ला के जनप्रतिनिधियों से मिलकर केंद्र के योजना के बारे मे बताना है तथा पंद्रह साल के भाजपा कार्यकाल मे हुए विकास से अवगत कराना है। हर धर्म, समूह, जाति के लोग से मिलकर हमें चौपाल के माध्यम से सभी को भूपेश बघेल की घोषणा पत्र की पोल खोलना है और पोलिंग बूथ के सभी सदस्यों से मिलकर पाटी संगठन को मजबूत करना है। कार्यक्रम मे उपस्थित पिछड़ा वर्ग उपाध्यक्ष व साइबर विस्तारक भोला मानिकपुरी, संयोजक शिवमंगल राजवाड़े, बिहारी विशवकर्मा, देव कुमार, सोना सिंह, रामधारी, रामवृक्ष, कलम,जुगेंद्र, बिफल राम,जीत राम,देवधारी,सरदार, विनोद, सोपाणी लाल,रामदेव, कमलेश्वर, चौबे,रामधन, आदि उपस्थित थे।