कोरिया/ चिरमिरी (वीएनएस)। रविवार को जहाँ मनेंद्रगढ़ विधायक चिरमिरी की बंद खदानों के पुनः संचलन होने बधाई दे रहे थे, वही राज्य के मुखिया और अपने विधानसभा क्षेत्र में किये जा रहे कार्यो से प्रभावित होकर जनपद पंचायत खड़गवां की महिला सरपंच संघ की अध्यक्ष और ग्राम पंचायत गिद्धमुड़ी के निर्वाचित सरपंचो ने अपने सभी समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी का दामन थाम कर उनकी ख़ुशी को और दुगना कर दिया। जिनका स्वागत करते हुए मौके पर उपस्थित मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ. विनय जायसवाल, जिला पंचायत कोरिया की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती कलावती मरकाम, ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनोज साहू, किसान मोर्चा के अध्यक्ष गुरु देव पाण्डेय , कौड़ीमार के सरपंच प्रेम लाल सहित अन्य पदाधिकारियों ने कांग्रेस पार्टी का गमछा पहना कर उनका मुँह मीठा करा और उन्हें बधाई देते हुए अपनी शुभ कामनाए प्रेषित की।
मनेंद्रगढ़ विधायक जायसवाल ने जानकारी देते हुए बताया की आज हम लोग चिरमिरी में पिछले 12 वर्षो से बंद पड़ी कोयला खदानों के पुनः संचालन होने की ख़ुशी एक दूसरे को मिठाई खिला कर मना रहे थे। तभी मेरे विधानसभा के ग्रामीण अंचल जनपद पंचायत खड़गवां के ग्राम मंगोरा की सरपंच श्रीमती रामवती जो अभी वर्तमान में महिला सरपंच संघ की अध्यक्ष भी है और ग्राम पंचायत गिद्धमुड़ी के निर्वाचित सरपंच संतोष सिंह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यो से प्रभावित होकर अपने सभी समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी में सामिल हुए है। जिनका हम तहेदिल स्वागत करते हुए उनका वंदन अभिनंदन करते है। इन सभी का पार्टी में आने कद बढ़ा है जो आने वाले समय में पार्टी के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए अपना दायित्व निभाएंगे ।