देर से छूटेगी दुर्ग-भोपाल एक्सप्रेस, यहां चेक करें समय...

Posted On:- 2022-05-09



रायपुर (वीएनएस)। दुर्ग से चलकर भोपाल जाने वाली गाड़ी संख्या 12853 दुर्ग-भोपाल एक्सप्रेस को लगभग 6 घंटे (360 मिनट) रीशेड्यूल्ड किया गया है। 9 मई को दुर्ग से 18:20 बजे रवाना होने वाली गाड़ी अब 10 मई को 00:20 बजे दुर्ग से रवाना होगी। गाड़ी संख्या 12854 भोपाल -दुर्ग पेरिंग रेक लगभग 586 मिनट लेट आने के कारण उक्त निर्णय लिया गया है।