रायपुर (वीएनएस)। विधायक कुलदीप जुनेजा ने मेकाहारा के विभिन्न वार्डों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अलग-अलग विभागों के डॉक्टर से भेंट मुलाकात कर उनकी स्थिति से अवगत हुए। विधायक कुलदीप जुनेजा ने मरीजों के अटेंडरो से भी बातचीत कर सही इलाज होने की भी प्रतिकिया ली।
डाक्टरों को गरीबों और आर्थिक रूप से अक्षम लोगों के लिए भरपूर सहयोग और प्रबल इलाज करने के निर्देश दिए, साथ ही परिसर की नियमित सफाई सहित स्वच्छ रखने के निर्देश दिए। मेडिसिन विभाग के वार्ड 8 में अखंड परम् धाम सेवा समिति के सौजन्य से विधायक कुलदीप जुनेजा ने वाटर कूलर भेट किया गर्मी में यहां इलाज के लिए आय लोगों को इससे राहत मिलेगी। डाक्टरो ने जुनेजा व समितियो के सदस्यों का आभार व्यक्त किया और गायनिक वार्ड में वाटर कूलर की मांग पर जल्द ही पूर्ण करने के लिए आस्वस्त किया। इस अवसर पर समिति की मुख्या मधु, मेडिसिन विभागध्यक्ष डॉ लॉकरा, डॉ हेमा, डॉ मनीषा प्रमुख रूप से उपस्थित थीं।