रायपुर (वीएनएस)। एसएसपी रायपुर के निर्देश पर नशे के विरुद्ध कार्रवाई जारी है। इसी तारतम्य में नारकोटिक्स सेल की टीम और गोलबाजार थाना ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 2 अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लगभग साढ़े चार लाख का गांजा बरामद हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज, 9 मई नारकोटिक्स सेल की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना गोलबाजार क्षेत्रांतर्गत होटल मेजबान के सामने दो व्यक्ति अपने पास बैग में गांजा रखें है तथा कहीं जाने की फिराक में है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध अभिषेक माहेश्वरी ने प्रभारी एसीसीयू तथा थाना प्रभारी गोलबाजार को आरोपियों को गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया।
नारकोटिक्स सेल व थाना गोलबाजार पुलिस की संयुक्त टीम ने उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्तियों की पतासाजी करते हुए चिन्हांकित किया। टीम के व्यक्तियों से बातचीत करने पर वे भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम पवन सूर्यवंशी एवं पूरन सोनी निवासी रायबरेली (उ.प्र.) का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखें बैग की तलाशी लेने पर बैग में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 47 किलोग्राम गांजा कीमती लगभग 4,50,000/- रूपये जब्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना गोलबाजार में अपराध क्रमांक 98/22 धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्रवाई की गई। पूछताछ में आरोपियों द्वारा गांजा को जगदलपुर से लाकर उत्तर प्रदेश ले जाना बताया गया है।
गिरफ्तार आरोपी पवन सूर्यवंशी उम्र 27 साल निवासी ए-71 न्यू सीलमपुर गढ़ी मेड़ उत्तर पूर्वी दिल्ली हाल पता- ग्राम बछरावा थाना रायबरेली (उ.प्र.)। पूरन सोनी उम्र 24 साल निवासी ग्राम सहजातपुर थाना रायबरेली (उ.प्र.)।