कांकेर (वीएनएस)। कलेक्टर की ओर से आश्रम व्यवस्था व शैक्षणिक कार्य सुचारू रूप से संचालन करने के लिए कन्या आश्रम कुड़ाल के अधीक्षक मान नाग को अपने कार्य के साथ-साथ कन्या आश्रम भानबेड़ा का कार्य को भी संपादित करने आदेशित किया गया है। अधीक्षक रेखा ठाकुर को कन्या आश्रम भानबेड़ा में अधीक्षक कार्य से मुक्त करते हुए उनकी मूल संस्था पूर्व माध्यमिक शाला डोंगरकट्टा में उपस्थिति देने आदेशित किया गया है, यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।