खरसिया (वीएनएस)। पारा 45 डिग्री से ऊपर चल रहा है। ऐसे में अनेकों लोग बेजुबानों की प्यास बुझाने की अपील तो जरूर करते हैं, परंतु इस नेक कार्य को धरातल पर लाने वाले विरले ही होते हैं। दरअसल कहना और करके दिखा देना दोनों अलग-अलग बातें होती हैं।
इंसानियत का जज्बा रखने वाले भाजपा के कर्मठ युवा नेता सौरभ अग्रवाल ने सूखते कण्ठ लिए दरबदर भटकते हुए गौवंश एवं मूक पशु-पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए सार्थक प्रयास किया है। सौरभ अग्रवाल के द्वारा अपने घर से हर किसी को नि:शुल्क कोटना प्रदान किया जा रहा है। वहीं नगर में श्रेष्ठ भावना रखने वाले अनेकों लोगों द्वारा इस सुविधा का लाभ उठाते हुए अपने-अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों के सामने कोटना में जल भरकर गौवंश एवं मूक पशुओं को तृप्ति प्रदान की जा रही है। यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगी कि जुबां से भले ही यह मूक-प्राणी कुछ कह पाएं या ना कह पाएं, परंतु इनकी तृप्त अंतरात्मा से सौरभ के लिए दुआएं जरूर निकल निकल रही होंगी।