कांग्रेस संगठन चुनाव : प्रदेश निर्वाचन अधिकारी दलवाई का दौरा

Posted On:- 2022-05-09



रायपुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ प्रदेश निर्वाचन अधिकारी हुसैन दलवाई 9 मई सोमवार को मुंबई से रायपुर इंडिगो की नियमित विमान सेवा द्वारा रात्रि 7.10 बजे रायपुर विमानतल पहुंचकर सर्किट हाउस के लिये रवाना होंगे।

छत्तीसगढ़ प्रदेश निर्वाचन अधिकारी हुसैन दलवाई 10 मई मंगलवार को सुबह 11 बजे राजीव भवन रायपुर में जिला निर्वाचन अधिकारियों की बैठक में भाग लेंगे। शाम 5 बजे सर्किट हाउस रायपुर में वरिष्ठ कांग्रेसजनों से भेंट एवं चर्चा करेंगे।

छत्तीसगढ़ प्रदेश निर्वाचन अधिकारी हुसैन दलवाई 11 मई बुधवार को दोपहर 2.45 बजे रायपुर से मुंबई के लिये रवाना होंगे।