कोरोना बुलेटिन : प्रदेश में आज मिले 4 नए संक्रमित, रायपुर से 3

Posted On:- 2022-05-09



रायपुर (वीएनएस)। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 9 मई की स्थिति में प्रदेश की पाॅजिटिविटी दर 0.08 प्रतिशत है। आज प्रदेश भर में हुए 4,932 सैंपलों की जांच में 4 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं 7 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज हुए। प्रदेश में अब कुल 37 मामले सक्रिय हैं।

आज कोरबा से 1 तथा रायपुर से 3 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। शेष 26 जिलों में कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है।

आज 16 जिले कबीरधाम, बेमेतरा, बालोद, गरियाबंद, मुंगेली, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर, कोरिया, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, नारायणपुर एवं बीजापुर में कोरोना के सक्रिय मरीज नहीं है। वहीं धमतरी, बलौदाबाजार, महासमुंद, कोरबा एवं जांजगीर-चांपा में 1-1, दुर्ग, राजनांदगांव, रायगढ़ एवं जशपुर में 2-2, बस्तर में 4, बिलासपुर में 6 तथा रायपुर में कोरोना के 14 मामले सक्रिय हैं।