आज का पंचांग : जानिए शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

Posted On:- 2022-05-10



[caption id="attachment_61067" align="aligncenter" width="279"]Aaj ka panchang Aaj ka panchang[/caption]

राष्ट्रीय मिति वैशाख 20, शक संवत् 1944, वैशाख, शुक्ल, नवमी, मंगलवार, विक्रम संवत् 2079। सौर वैशाख मास प्रविष्टे 27, शव्वाल 08, हिजरी 1443 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 10 मई सन् 2022 ई०। सूर्य उत्तरायण उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतु।

ध्रुव योग रात्रि 08 बजकर 21 मिनट तक उपरांत व्याघात योग का आरंभ, बालव करण प्रातः 06 बजकर 59 मिनट तक उपरांत तैतिल करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात सिंह राशि पर संचार करेगा।

आज का व्रत त्योहार – जानकी (सीता) जयंती।

सूर्योदय का समय 10 मई 2022 : सुबह 05 बजकर 33 मिनट पर। सूर्यास्त का समय 10 मई 2022 : शाम 07 बजकर 01 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 10 मई 2022 : अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 51 मिनट से 12 बजकर 45 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 32 मिनट से 03 बजकर 26 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 56 मिनट से 12 बजकर 38 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 06 बजकर 48 मिनट से 07 बजकर 12 मिनट तक। अमृत काल सुबह 04 बजकर 07 मिनट से 05 बजकर 49 मिनट तक रहेगा। रवि योग पूरे दिन रहेगा।

आज का अशुभ मुहूर्त 10 मई 2022 : राहुकाल दोपहर 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। सुबह 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दोपहर 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 08 बजकर 15 मिनट से 09 बजकर 09 मिनट तक रहेगा इसके बाद दोपहर 11 बजकर 14 मिनट से 11 बजकर 56 मिनट तक।

आज के उपाय : चमेली तेल में सिंदूर मिलाकर हनुमानजी का लेपन करें और तिलक लगाएं।