एआईसीसी महासचिव ने सीएम भूपेश को लिखा पत्र, इनकी मांग पूर्ण करने दिए निर्देश...

Posted On:- 2022-05-10



रायपुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ के कर्मचारी संगठन राज्य सरकार से केंद्र के समान 34 फीसदी महंगाई भत्ते की माँग और 7वे वेतनमान की दर से गृह भाड़ा का भुगतान की माँग को लेकर संघर्ष कर रहे परन्तु राज्य सरकार ने महज 5 फीसदी महंगाई भत्ता प्रदान किया। वे अब आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं। दूसरी ओर यह मामला कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व तक जा पहुंचा है।

इन मांगो के समर्थन मे अखिल भारतीय कर्मचारी फेडरेशन के महासचिव प्रेमचंद ने कांग्रेस महासचिव तारिक अनवर से दिल्ली मे मुलाकात कर राज्य के कर्मचारियो को केंद्र के समान महंगाई भत्ता 34 फीसदी और सातवे वेतनमान के आधार पर गृह भाड़ा देने के लिए माँग पत्र सौपा। इसे संज्ञान लेते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव तारिक अनवर ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र लिख कर मांगो को पूर्ण करने को कहा है।