रायपुर (वीएनएस)। महान संगीतकार और संतूर वादक पंडित शिवकुमार शर्मा के निधन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री बघेल ने कह- महान संगीतकार और संतूर वादक पंडित शिवकुमार शर्मा के निधन का दुखद समाचार मिला। संगीत जगत 'शिव-हरी' के नाम से मशहूर पंडित शर्मा और हरि प्रसाद चौरसिया की जोड़ी की कमी सदैव महसूस करेगा। विनम्र श्रद्धांजलि। ॐ शांति:
महान संगीतकार और संतूर वादक पंडित शिवकुमार शर्मा जी के निधन का दुखद समाचार मिला।
संगीत जगत 'शिव-हरी' के नाम से मशहूर पंडित जी और श्री हरि प्रसाद चौरसिया जी की जोड़ी की कमी सदैव महसूस करेगा। विनम्र श्रद्धांजलि। ॐ शांति: pic.twitter.com/FKkPRIRyyy — Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) May 10, 2022