बीजापुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। यहां एमपुर के जंगलों में गश्त के दौरान 3 माओवादी को गिरफ्तार किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार नक्सली पुलिस पार्टी पर फायरिंग एवं कैंप पर अटैक करने की घटना में शामिल थे। CRPF 204 कोबरा बटालियन और जिला पुलिस बल की संयुक्त कार्रवाई से नक्सली गिरफ्त में आए है। ये पूरा मामला पामेड़ थाने का है।