वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में शामिल हुए नए ओएसडी, मीडिया से बनाई दूरी...

Posted On:- 2022-05-10



बिलाईगढ़ (वीएनएस)। सारंगढ़ -बिलाईगढ़ जिला के नए ओएसडी राहुल वेंकट मंगलवार को बिलाईगढ़ के जनपद सभागार में चल रहे वीडियो कॉन्फ्रेंस में पहली बार शामिल हुए। उन्होंने इस दौरान नए जिला के अस्तित्व में आने से पहले प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर सुचारु रूप से व्यवस्था के लिए जिला अधिकारियों से सहयोग मांगा। साथ ही साथ जिला अस्तित्व के आ जाने के बाद आगे कैसे कार्य किया जाएगा उस पर भी चर्चा की।

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के नए ओएसडी की बिलाईगढ़ जनपद में पहली मीटिंग थी, इस लिहाजे से मीडिया वालों ने भी उनसे कुछ जानकारी लेनी चाही, लेकिन उन्होंने मीडिया के सामने कुछ बोलने का अधिकृत नहीं हूं का हवाला देकर मीडिया से अपनी दूरी बना ली, जो समझ से परे है।