अभाविप ने निर्माण कार्य तेज करने मुख्य अभियंता को सौंपा ज्ञापन

Posted On:- 2022-05-10



अंबिकापुर (वीएनएस)l अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अंबिकापुर के कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय इंजीनियरिंग कॉलेज डिगमा के भवन निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता को ज्ञापन सौंपा और कार्रवाई की मांग की l

अभाविप के नगर मंत्री अविनाश मंडल ने बताया गया कि, विगत कई वर्षों से अंबिकापुर के एकमात्र विश्वविद्यालय इंजीनियरिंग महाविद्यालय का निर्माण कार्य बहुत अधिक धीमी गति से चल रहा है, इस कारणवश महाविद्यालय, छात्रों के लिए निर्मित छात्रावास में संचालित की जा रही है, छात्रावास के अत्यंत छोटे कक्ष में छात्रों को अध्ययन  के लिए बहुत अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है l इस पर शासन ने त्वरित कार्रवाई की जानी चाहिए l

ज्ञापन सौंपते समय प्रमुख रूप से विभाग संयोजक सूर्यकांत सिंह, नगर मंत्री अविनाश मंडल, नगर तकनीकी प्रमुख गोपाल सिंह, मौर्य सिंह गजेंद्र, संदीप कुमार, अर्पित रॉय व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थेl