सड़क हादसे में दादा-पोते की मौत, पुत्र गंभीर

Posted On:- 2022-05-10



रामानुजगंज (वीएनएस)। रामानुजगंज-वाड्रफनगर मुख्य मार्ग पर लावा मोड़ के पास सोमवार की शाम तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार एक ही परिवार के दादा, पिता और पुत्र को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक में पीछे बैठे दादा और पोते की सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। जबकि वृद्ध का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर एंबुलेंस से उसे रामानुजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। उसका इलाज जारी है।

इधर सडक़ दुर्घटना में दादा और पोते की मौत की खबर जब घर में पहुंची तो वहां मातम पसर गया। मंगलवार को गमगीन माहौल में दोनों का अंतिम संस्कार किया गया।

प्राप्त जानकारी ने अनुसार ग्राम चुमरा निवासी रामसेवक सिंह उम्र 65 वर्ष, उनका पुत्र जयकरण सिंह 42 वर्ष एवं जयकरण का पुत्र देव प्रकाश उम्र 20 वर्ष तीनों सोमवार की शाम लगभग 4.30 बजे एक बाइक से ग्राम बगरा जा रहे थे। वे रामानुजगंज-प्रेमनगर मुख्य मार्ग पर स्थित लावा मोड़ के आगे पहुंचे ही थे कि सामने से तेज रफ्तार में आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हादसे में रामसेवक सिंह व उसके पोते देवप्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि रामसेवक का बेटा जयकरण गंभीर रूप से घायल हो।

मृतक रामसेवक अपने पुत्र और पोते के साथ अपनी बीमार पुत्री को देखने जा रहे थे, इसी दौरान यह हादसा हो गया। घटना की सूचना पर कांग्रेस नेता व्यास मुनि यादव और विकास दुबे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे मृतक रामसेवक अपने पुत्र एवं पोते के साथ अपनी बीमार पुत्री को देखने जा रहे थे, इसी दौरान यह हादसा हो गया। घटना की सूचना पर कांग्रेस नेता व्यास मुनि यादव एवं विकास दुबे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे।