मुख्यमंत्री ने किया करजी तहसील कार्यालय का निरीक्षण

Posted On:- 2022-05-10



रायपुर (वीएनएस)। भेंट मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री बघेल ने मंगलवार को करजी तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने नामांतरण, सीमांकन, फौती, बंटवारा सहित लंबित राजस्व प्रकरणों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने स्वयं भुइयां वेबसाइट पर विवादित राजस्व प्रकरण के निराकरण की स्थिति को देखा और जाति, निवास और आय प्रमाण पत्रों के सम्बंध में जानकारी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनचौपाल में लोगों से पूछा पटवारी ठीक काम कर रहे कि नहीं ? कोई शिकायत नहीं मिलने पर कहा पहली बार सरगुजा में किसी गांव में पटवारी की नहीं मिली शिकायत, पटवारी गयाराम सिंह की मुख्यमंत्री ने सराहना की।