शहीद श्याम किशोर के नाम पर होगा नया स्टेडियम : भूपेश बघेल

Posted On:- 2022-05-10



रायपुर (वीएनएस)। मुख्यमंत्री लुंड्रा विधानसभा के भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान ग्राम बटवाही पहुंचे। हेलीपैड पर मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी उनका स्वागत किया।

जनचौपाल में लोगों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री को ग्रामीणों ने शहीद शहीद उपनिरीक्षक श्याम किशोर शर्मा के बारे में बताया। शहीद के बारे में जानकर मुख्यमंत्री ने तत्काल घोषणा करते हुए कहा कि कतकालो में नवनिर्मित स्टेडियम का नामकरण शहीद उपनिरीक्षक श्याम किशोर शर्मा के नाम पर होगा। ज्ञातव्य है कि मदनवाड़ा में उपनिरिक्षक स्वर्गीय श्याम किशोर शर्मा ने शहादत दी थी।