संयुक्त कलेक्टर राकेश कुमार गोलछा नोडल अधिकारी नियुक्त

Posted On:- 2022-05-10



महासमुंद (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर की ओर से पी.ई.टी. तथा पीपीएचटी 2022 22 मई को दो पालियों में की जाएगी। जिसमें प्रथम पाली में पी.ई.टी. प्रवेश परीक्षा सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक वं द्वितीय पाली में पीपीएचटी प्रवेश परीक्षा दोपहर 02:00 बजे से शाम 05:15 बजे तक जिला मुख्यालय में होगी। कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने परीक्षा के सुचारू व निर्विघ्न रूप से संचालन के लिए संयुक्त कलेक्टर राकेश कुमार गोलछा को सम्पूर्ण परीक्षा अवधि के लिए संपूर्ण परीक्षा कार्य सम्पादन के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।