खाद्य विभाग की टीम ने की हॉटलों-ढाबा की सघन जांच

Posted On:- 2022-05-10



बेमेतरा (वीएनएस)। कलेक्टर व जिलादंडाधिकारी संदीपान के निर्देशानुसार जिले के खाद्य विभाग के संयुक्त जांच दल जिसमें सहायक खाद्य अधिकारी गीतेश दत्त मिश्रा, खाद्य निरीक्षक दलेश्वर साहू, विवेक मिश्रा व ज्योति साहू की ओर से बेमेतरा स्थित विभिन्न होटलों व रेस्टोरेंट में घरेलु गैस सिलेण्डर के व्यवसायिक उपयोग किये जाने के संबंध में जांच की गई।

इस दौरान रायपुर रोड स्थित विक्कु चिकन राईस एंड बिरयानी सेंटर से 01 नग, मारवाड़ी हॉटल से 02 नग व छोटू पराठा सेंटर दुर्ग रोड से 03 घरेलु सिलेण्डर का उपयोग व्यवसायिक रूप से करते हुए पाए जाने पर कुल 06 सिलेण्डर रेगुलेटर, पाईप मौके से जप्त किए गए। जप्त शुदा सिलेण्डर को मेसर्स विक्रम गैस एजेंसी के सुपुदर्नामें में दिया गया है। खाद्य अधिकारी द्वारा बताया गया कि ऐसी कायर्वाही आगे भी जारी रहेगी जिससे उपभोक्ताओं को सही दर व समय पर घरेलु गैस प्राप्त होना सुनिश्चित हो सकें।