अवैध कारखाना खोलकर शहर में गलाया जा रहा सोने-चांदी

Posted On:- 2022-05-10



मनेंद्रगढ़ (वीएनएस)। शहर में कई वर्षो से सोना चांदी को गलवाने सहित शुद्ध करने का कार्य किया जा रहा है। जिसका कोई रिकार्ड तक गलवानें वालो नही रखते है। एक प्रतिष्ठित सराफा व्यापारी ने नाम बताने की शर्त पर जानकारी दी।

कि शहर में लगभग चार से पांच लोगो ने सोना चांदी के बने जेवरात को गला कर नया आकार बना दिया जा रहा। उक्त कार्य करने वालो में कुछ लोग बिना लाइसेंस से कार्य को अंजाम दिया जा रहा। साथ ही उनके न ही किसी प्रकार का रजिस्टर मेंटेंट किया जा रहा। जानकारी देने वाले सराफा व्यापारी ने यह भी जानकारी दी गई की सोने चांदी को शुद्ध करने के लिए नाइट्रिक और सल्फ्यूरिक तेजाब का इस्तेमाल किया जाता है।

कहा से आ रहा नाइट्रिक और सल्फ्यूरिक तेजाब : चांदी को शुद्ध करने के लिए तेजाब का इस्तेमाल किया जाता है। बिना तेजाब के चांदी को शुद्ध नही किया जा सकता है। चांदी को शुद्ध करने वाले तेजाब शहर में कहा से और किनके ने लाया और मंगवाया जा रहा ।पुलिस को जांच में इसका खुलासा हो सकता है।

छत्तीसगढ़ सहित मध्यप्रदेश के व्यापारी सोना चांदी गलवने सहित शुद्ध करने पहुंचते है : शहर में कई वर्षो से इस कार्य को करने वालो के पास छत्तीसगढ़ के कोरिया जिला के बैकुंठपुर,चर्चा,चिरमिरी ,मनेंद्रगढ़ शहर के अलावा मध्यप्रदेश के अनुकपुर जिला के अंतर्गत कोतमा,बिजुरी के सराफा व्यापारी के अलावा अन्य लोगो ने सोना चांदी को शुद्ध कराने के लिए आते है।

रजिस्टर मेनटेनेस करने के लिए पुलिस अधीक्षक को दिया जाना चाहिए आदेश : सोना चांदी की गलाई सहित शुद्ध करने वाले को पुलिस के उच्च अधिकारी को निर्देश जारी कर प्रत्येक सप्ताह उनके रजिस्टर की जांच करने एक अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपा जाना चाहिए। ताकि शहर में किसके ,कौन दुकानदार के द्वारा और कितने सोना और चांदी को गलवाया और शुद्ध किया जा रहा इसकी जानकारी पुलिस के होने से कई चोरियो का खुलासा करने में आसानी होगी। साथ ही शहर में गलत तरीके से कार्य करने वालो को पुलिस का भय बना रहेगा।

लाखो की संपत्ति के है मालिक : शहर में सोना चांदी को गलाने और। शुद्ध करने वाले आज के समय में लाखो के संपत्ति के मालिक है। जानकारी देने वाले सराफा व्यापारी ने बताया कि कई लोग बाहर से आकर यह उक्त कार्य को अंजाम देते देते लाखो की संपत्ति के मालिक बन बैठे है। अगर उनके  आधार कार्ड के अलावा अन्य दस्तावेज बनवा कर यह कार्य को किया जा रहा है।जिसकी जांच पुलिस के उच्च अधिकारी को किया जाना चाहिए।

बिना लाइसेंस के कर रहे कार्य : सोना चांदी के कार्य को करने के लिए लाइसेंस की आवश्यकता होती है। लेकिन चार से पांच लोगो में से कुछ के पास ही लायसेंस है। वह भी सही है या फिर फर्जी है इसका खुलासा जांच में सामने आ सकता है।