धमतरी (वीएनएस)। सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित जनदर्शन में एसपी प्रशांत ठाकुर को 12 शिकायत आवेदन प्राप्त हुए। जिसके त्वरित निराकरण के लिए संबंधित थाना प्रभारियों और अधिकारियों को निर्देशित किया। कुछ शिकायत अन्य कार्यालय से संबंधित थे।
पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर ने आम जनों से मिलकर जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्रर्वाई करने के निर्देश दिए। नौकरी लगाने के नाम पर पैसा लेकर धोखाधड़ी करने, अनावेदक द्वारा आरक्षक भर्ती के नाम पर धोखाधड़ी, अनावेदक ने घर में आकर धमकी देने की शिकायत, अनावेदक ने आवेदक के साथ गाली गलौज कर मारपीट करने बाबत शिकायत,करने के संबंध आवेदन एवं घर के सामने असामाजिक तत्वों का जमावड़ा के संबंध में शिकायत, मकान से बेदखल करने बाबत शिकायत, परिवार को जान से मारने कि धमकी देने के संबंध में शिकायत पत्र कुल 12 शिकायत प्राप्त हुए।
जनदर्शन में उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय जीसी पति, अनुविभागीय अधिकारी कुरुद अभिषेक केशरी, उप पुलिस अधीक्षक बालक विरुद्ध अन्वेषण शाखा भावेश साव, प्रभारी शिकायत शाखा निरीक्षक सत्यकला रामटेके, निरीक्षक उमेंद्र टंडन,कार्यालयीन स्टॉफ उपस्थित थे।