जशपुरनगर (वीएनएस)। कलेक्टर अग्रवाल ने सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक, जिला चिकित्सालय जशपुर, सभी खंड चिकित्सा अधिकारी, चिकित्सा विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारी, प्रभारी अधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, अध्यक्ष इंडियन मेडिकल एसोसिएशन जशपुर को निर्देश दिए हैं, कि मरीजों की सुविधाओं का ध्यान रखते हुए मरीजों के लिए कैपिटल लेटर में जेनेरिक मेडिसिन अनिवार्य रूप से लिखे।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक चिकित्सक को औषधियों के जेनरिक नामों का प्रयोग स्पष्टता से और अधिमानत: कैपिटल लैटर्स में करना चाहिये तथा उसे सुनिश्चित करना चाहिये कि दवा का पर्चा तथा दवाओं का प्रयोग तर्क संगत हो। तथा राज्य स्तर से प्राप्त समय समय पर दिये गये निर्देशानुसार मरीजों को कैपिटल लेटर में जेनेरिक मेडिसिन लिखा जाना अनिवार्य है। कलेक्टर ने निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा है उन्होंने अवहेलना पाये जाने पर आई.एम.सी. के प्रावधानों के तहत कायर्वाही की करने के निर्देश दिए हैं