धमतरी (वीएनएस)। पोस्ट ऑफिस वार्ड निवासी एक युवक ने बनियापारा वार्ड निवासी संतोष यादव पर धारदार तलवार से जानलेवा हमला कर दिया। सिटी कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराने के बाद पुलिस ने उसे रिमांड पर ले लिया। घायल का इलाज रायपुर एम्स में जारी है। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह 5 बजे पोस्ट ऑफिस वार्ड निवासी अर्पित शर्मा ने बनियापारा वार्ड निवासी संतोष यादव पर धारदार तलवार से उसके सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस घटना में संतोष यादव के सिर और कान में गंभीर चोटें आई है। प्राथमिक उपचार के लिए उसे बठेना हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था जहां जांच के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने एम्स रायपुर रेफर कर दिया।
कोतवाली थाना प्रभारी भुनेश्वर नाग ने बताया कि संतोष यादव पर पोस्ट ऑफिस वार्ड के युवक अर्पित शर्मा ने ठोस धातु से हमला कर दिया है। जिसमें युवक का डाक्टरी मुलाहिजा कराने पर उसे डॉक्टरों ने मेंटल घोषित कर दिया है। ऐसे में आवश्यक प्रक्रिया के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। युवक के खिलाफ धारा 294, 323, 324, 506 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।