ब्लू आउटफिट में अवनीत कौर का दिखा ग्लैमरस अंदाज, अदाएं देख फैंस का हुआ बुरा हाल

Posted On:- 2022-05-10



मुंबई (वीएनएस)। 'अलादीन-नाम तो सुना होगा' में जैस्मिन बनकर घर-घर में मशहूर हुईं अवनीत कौर ने बहुत ही कम उम्र में सफलता हासिल की है। अवनीत कौर सिर्फ 20 साल की हैं, लेकिन वह न सिर्फ अभिनय के मामले में बल्कि अपने फैशन सेंस के लिए भी बहुत ही मशहूर हैं। सोशल मीडिया पर अवनीत की एक अच्छी खासी प्रशंसको की लिस्ट है। वह जब भी कोई तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट करती हैं तो वह तुरंत ही वायरल हो जाता है।

हाल ही में अवनीत कौर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें उन्हें ब्लू कलर के आउटफिट में देखा जा रहा हैं। इसके साथ ही उन्होंने गले में पेंडल पहना है। लुक की बात करें तो, अवनीत ने ग्लौसी मेकअप किया है और रेड कलर की लिपस्टिक लगाकर फैंस को दीवाना बना दिया हैं। हेयर स्टाइल में उन्होंने बालों को खुला रखा है। जिसमें वह बेहद ग्लैमरस लग रही हैं।

 
View this post on Instagram
 

A post shared by Avneet Kaur Official (@avneetkaur_13)

अवनीत कौर ने अपनी लेटेस्ट तस्वीरों में अलग-अलग पोज दिए हैं। इन तस्वीर में अवनीत ने कैमरे के सामने हॉट पोज दिया है। तस्वीर में काफी बोल्ड पोज दिया हैं। तस्वीर में वह अपनी दिलकश अदाएं दिखाते हुए पोज दे रही हैं। अवनीत की ये तस्वीरें अब जमकर वायरल हो रही हैं। फैंस को अवनीत का ये लुक खूब पसंद आ रहा है। अवनीत कौर की तस्वीरों में कुछ ही घंटों में लाखों लाइक्स आ चुकी है। वहीं फैंस ने जमकर कमैंट्स भी किए हैं। ब्यूटीफुल, हॉटनेस ओवरलोड, स्टनिंग लुक, गॉर्जियस। फैंस ने ऐसे कई कमैंट्स किए हैं।