डिप्टी कलेक्टर योगी को आगामी आदेश पर्यन्त तक अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मानपुर नियुक्त

Posted On:- 2022-05-10



राजनांदगांव (वीएनएस)। कलेक्टर सिन्हा ने डिप्टी कलेक्टर व मुख्य कायर्पालन अधिकारी जनपद पंचायत छुईखदान अमितनाथ योगी को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त तक अनुविभागीय अधिकारी राजस्व व अनुविभागीय दंडाधिकारी मानपुर के पद पर पदस्थ किया है। योगी अपने अनुविभाग अंतर्गत भू-अर्जन अधिकारी, सक्षम प्राधिकारी लोक परिसर बेदखली अधिनियम, पंजीयक लोक न्यास, छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता, दण्ड प्रक्रिया संहिता, पंचायत राज अधिनियम, विभिन्न नियमों व एक्ट अंतर्गत सक्षम प्राधिकारी से संबंधित तथा समय-समय पर सौंपे गए कार्यों का निर्वहन करेंगे।

कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने डिप्टी कलेक्टर राहुल रजक को विशेष कत्र्तव्यस्थ अधिकारी जिला मोहला-मानपुर-चौकी के अधीन नवीन प्रस्तावित जिला मोहला-मानपुर-चौकी के लिए मूलभूत अधोसंरचना जैसे कमर्चारी, फर्नीचर इत्यादि की आवश्यकताओं व व्यवस्थाओं के संबंध में समन्वय के लिए नोडल अधिकारी का कार्य सौंपा है। रजक का मुख्यालय मोहला नियत किया गया है।