प्रदेश में हर तरफ कुशासन ही कुशासन : शालिनी

Posted On:- 2022-05-10



रायपुर (वीएनएस)। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मातृशक्ति के साथ नेतागिरी जैसे शब्दों के इस्तेमाल किए जाने के विरोध में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पूरे प्रदेश भर में पुतला दहन किया। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत के नेतृत्व में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ उग्र प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला दहन किया गया।

प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रदेश में विकास की बात करते हैं और जब उनके सरकार किए गए घोषणापत्र के वादों को जनता से जब पूछा जाता है तब प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री और मंत्री जनता की आवाज को कुचलने में लग जाते हैं।

शालिनी राजपूत ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री समीक्षा के लिए प्रदेश भर में भ्रमण कर रहे हैं और जगह-जगह भेंट मुलाकात का कार्यक्रम भी रख रहे हैं। यह कार्यक्रम प्रदेश सरकार की सोची समझी कार्यक्रम है जिसमें केवल और केवल कांग्रेस के ही लोग मुख्यमंत्री से बात कर सकते हैं अगर कोई किसी अधिकारी व कर्मचारी की शिकायत  के लिए मुख्यमंत्री से मुलाकात करने की कोशिश करते हैं तो मुख्यमंत्री उन्हें फटकार लगा रहे है। ऐसा ही एक वाकया भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान हुआ जब एक मातृशक्ति अपनी बातों को लेकर मुख्यमंत्री के पास जाते हैं तो मुख्यमंत्री ने यह कहा कि यहां नेतागिरी मत करो। एक मातृशक्ति के साथ इस तरह का व्यवहार पूरी तरह से अमर्यादित है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव प्रियंका गांधी वाड्रा लड़की हूं लड़ सकती हूं का नारा देती है तो वहीं दूसरी ओर प्रदेश के मुख्यमंत्री एक मातृशक्ति ने पूछे गए सवालों का जवाब ना देते हुए उनके साथ दुर्व्यवहार करते हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में शासन व्यवस्था का कोई नाम ही नहीं है। प्रदेश सरकार की महिला और बाल विकास मंत्री ने महिलाओं को शराब पीने की सलाह दिया जाता है। तो वहीं दूसरी ओर प्रदेश सरकार के एक अन्य मंत्री ने प्रदेश में हुए बलात्कार की घटना को छोटी घटना बता दिया जाता है। प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी का वादा करने वाली सरकार सत्ता में आने के बाद से शराबबंदी करने के बजाय नए-नए शराब की दुकानों को खोल रहे हैं । जिसके कारण प्रदेश में आए दिन लूट, हत्या, मारपीट, डकैती, चोरी, छेड़छाड़ बलात्कार की घटनाएं घटित हो रही है। कांग्रेस हमेशा से ही महिलाओं को केवल अपना वोट बैंक समझती रही है। प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री के किया गया कृत्य अमर्यादित है जिसकी भाजपा घोर निंदा करती है।