कलेक्टर, एसपी ने किया गौठान, आंगनबाड़ी केन्द्र व स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण

Posted On:- 2022-05-10



कांकेर (वीएनएस)। जिले के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक सिन्हा ने मंगलवार को चारामा विकासखंड के ग्राम गितपहर, टांहकापार और ग्राम पुरी में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्या सुनीं तथा समस्याओं के निराकरण के लिए ग्रामीणों को भरोसा दिलाया। उनके द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्र गितपहर, हेल्थ एण्ड वेलनेश सेंटर टांहकापार तथा गितपहर के गौठान का भी आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

गौठान में गोबर की खरीदी व वर्मी कम्पोस्ट का निर्माण किया जा रहा है, 01 लाख 38 हजार का वर्मी कम्पोस्ट और 01 लाख 33 हजार रुपए के केंचुआ का विक्रय किया जाकर महिला स्व-सहातया समूह को शुद्ध आमदनी प्राप्त हुई है। कृष्णा महिला स्व-सहायता समूह की सदस्यों की ओर से गौठान में सब्जी-भाजी की खेती की जा रही है, जिससे उन्हें 12 हजार रुपए की आमदनी हुआ है। गौठान में बकरी पालन का कार्य भी किया जा रहा है, जिसके लिए शासन की ओर से 20 बकरी और 02 बकरा प्रदाय किये गये हैं, लेयर फार्मिंग का कार्य भी जल्दी शुरू किया जाएगा। मशरूम उत्पादन के लिए शेड का निर्माण किया जा रहा है, जिसे जल्दी पूरा करने के निर्देश कलेक्टर की ओर से दिये गये हैं।

गौठान निरीक्षण के बाद कलेक्टर, एसपी ने गितपहर के आंगनबाड़ी केन्द्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्र का अवलोकन करते हुए बच्चों अनौपचारिक शिक्षा तहत खेल-खेल में फल, फूल व पक्षियों को पहचान कराने के साथ ही अनौपचारिक शिक्षा देने के लिए कार्यकर्ता को समझाईश दी। मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के तहत गर्भवती व पोषक माताओं तथा कुपोषित बच्चो को पौष्टिक गर्म भोजन जैसे-कोदो का खिचड़ी, रागी का हलवा दिये जाने तथा ग्राम, स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस का आयोजन के सबंध में भी जानकारी लिया गया और बच्चों व माताओं के टीकाकरण के संबंध में भी जानकारी ली गई। आज आयोजित ग्राम, स्वास्थ्य व पोषण दिवस में 09 बच्चो का टीकाकरण होने की जानकारी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की ओर से दिया गया।

कलेक्टर चन्दन कुमार ने पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा ने ग्राम टांहकापार स्थित हेल्थ एण्ड वेलनेश सेंटर का भी अवलोकन किया। स्वास्थ्य केन्द्र में उपलब्ध दवाईयों व संस्थागत प्रसव के संबंध में पूछताछ किया गया व स्टॉक रजिस्टर की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान एसडीएम चारामा सीएल ओंटी, मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एल उईके, महिला व बाल विकास अधिकारी सी.एस. मिश्रा, समाज कल्याण विभाग के उप संचालक सिनीवाली गोयल, चारामा जनपद सीईओ जीएस बढ़ई, तहसीलदार एचएल नायक भी मौजूद थे।