मुख्यमंत्री बघेल ने मां महामाया मंदिर में की पूजा-अचर्ना

Posted On:- 2022-05-10



प्रदेशवासियों की खुशहाली व समृद्धि की कामना की

अम्बिकापुर (वीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंगलवार को अम्बिकापुर में मां महामाया मंदिर में पूर्जा-अचर्ना की। उन्होंने मां महामाया से प्रदेश और प्रदेशवासियों की खुशहाली व समृद्धि की कामना की। सिद्ध शक्तिपीठ महामाया मंदिर के पुजारी ने मुख्यमंत्री को विधिवत पूजा और आरती करायी। मुख्यमंत्री ने पूजा के बाद मंदिर की परिक्रमा भी की। मुख्यमंत्री के साथ प्रभारी मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत व लुण्ड्रा विधायक डॉ प्रीतम राम भी थे।