सरकार का सबसे सफल कार्यक्रम चढ़ा भ्रष्टाचार की भेंट, इंदिरा गांधी ने जिसका किया था शिलान्यास उसकी उड़ी छत...

Posted On:- 2022-05-10



डोंगरगढ़ (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ सरकार का सबसे सराहनीय कार्यक्रम स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ठ विद्यालय। इस कार्यक्रम की एक और जहां पूरे देश में जमकर तारीफ हो रही है। सत्ता पर काबिज कांग्रेसी इस कार्यक्रम की सराहना कर रहे हैं, वहीँ दुसरी तरफ विपक्षी भी इस कार्यक्रम की प्रशंसा करते नहीं थक रहे हैं।

इन्हीं प्रशंसाओं के बीच राजनांदगांव के डोंगरगढ़ स्थित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ठ विद्यालय की तस्वीरें कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा ने सोशल मीडिया पर जमकर वायरल की थी। कई दिशाओं से विद्यालय की तस्वीर साझा कर कलेक्टर वाहवाही बटोर रहे थे, लेकिन कलेक्टर की इस तस्वीर को न जाने किसकी नजर लग गई और इसी बीच 6 मई को अचानक आई आंधी ने स्कूल की छत ही उड़ा दी। इस स्कूल के लिए सबसे बड़ी बात यह है कि इसका शिलान्यास तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 14 अक्टूबर 1956 को किया था।

उल्लेखनीय है कि स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ठ विद्यालय डोंगरगढ़ का मुख्य द्वार, पोर्च और प्राचार्य कक्ष के साथ ही लगे कंप्यूटर कक्ष की छत के सभी शेड उखड़ गए। कमरे में छत से पानी टपकते देख स्कूल के शिक्षक और कर्मचारियों ने आनन-फानन में कमरे में राखी पाठ्य सामग्री और सभी कंप्यूटर दूसरे कमरे में रखा। दोपहर में अचानक मौसम ने करवट ली, जिसमें तेज हवा के साथ हल्की बारिश हुई।

बताया जा रहा है की स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ठ अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में अभी भी निर्माण कार्य जारी है। अचानक आई इस आंधी ने विधयालय में चल रहे निर्माण कार्य की पोल खोल दी। इससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता का अनुमान लगाया जा सकता है। इसके निर्माण कार्य में कितना भ्रष्टाचार हुआ होगा, इसका भी अंदाजा लगाया जा सकता है। मॉडल स्कूल बनाने के लिए शासन ने विद्यार्थियों के हित में सबको अच्छा शिक्षा, अच्छा स्कूल, सारी व्यवस्था उत्कृष्ठ देने के लिए यह योजना अपनाई गई है।

शिक्षा के स्तर को बढ़ाने जिस प्रकार शासन की सोच है, उसके ठीक विपरीत अधिकारियों और ठेकेदारों की मिलीभगत से सरकार की सोंच पर पानी फिर रहा है।

बताया गया कि स्कूल का पुनर्निर्माण लगभग दो करोड़ की लागत से किया जा रहा है, लेकिन अचानक आए आंधी तूफान ने भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाले अधिकारी और इंजीनियर की काबिलियत को कटघरे में खड़ा कर दिया है। राजनांदगांव जिले में डोंगरगढ़ में बने आत्मानंद विद्यालय को सर्वश्रेष्ठ की उपाधि दिए जाने की बात संबंधित ठेकेदार/इंजीनियर द्वारा कही गई, जिसकी भौतिक जांच व निरीक्षण कर क्षेत्र में इस स्कूल को विशेष प्राथमिकता देने वाले उन अधिकारियों पर सवाल खड़े होते हैं जिन्होंने निरीक्षण किया।

स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम विद्यालय के प्राचार्य ने बताया की विद्यालय का लगभग दो करोड़ रूपए की लागत से पुनर्निर्माण का कार्य स्थानीय बालाजी कंस्ट्रक्शन ठेकेदार पूनमचंद अग्रवाल को मिला है, जिसका कार्य लगभग अंतिम छोर पर है। साल भर के भीतर बने स्कूल के छत उखड़ गए और कमरों में पानी आने लगी। इस तरह घटिया सामग्री लगाकर शासन के राजस्व को क्षति पहुंचाई जा रही है। हवा से खुली पोल को आनन-फानन में संबंधित ठेकेदार ढांकने की कोशिश कर रहे हैं। उखड़े हुए सभी टीन शेड को दोबारा लगाया जा रहा है। इससे आने वाले दिनों में स्कूल में शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थियों के जीवन के साथ खिलवाड़ है।

जब पीडब्ल्यूडी के एसडीओ टीएल ठाकुर से इस सम्बन्ध में जानकारी मांगी गई तो, ठाकुर ने कहा ये तो सिर्फ टीन उखड़ा है। यहां पर तो बड़ा-बड़ा पुलिया उखड़ जाता है। अब राज्य सरकार के मुखिया को इस ओर ध्यान देकर भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में चल रही कार्रवाई की तरह तत्काल कार्रवाई करने की जरुरत है।