IPL 2022: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जाइंट्स को 62 रन से हराकर प्ले-ऑफ में बनाई जगह

Posted On:- 2022-05-11



मुंबई। गुजरात टाइटंस IPL 2022 के प्ले-ऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। मंगलवार को खेले गए मुकाबले में गुजरात ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 62 रन से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 144 रन बनाए। शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 63 रन की पारी खेली।

जवाब में लखनऊ की टीम 13.5 ओवर में 82 रन के स्कोर पर सिमट गई। दीपक हुड्डा ने सबसे ज्यादा 27 रन बनाए। लेग स्पिनर राशिद खान ने 4 विकेट लिए। यश दयाल और आर साई किशोर को 2-2 विकेट मिले।

145 रन के साधारण टारगेट का पीछा करते हुए लखनऊ की शुरुआत बेहद खराब रही। 24 रन तक पहुंचते-पहुंचते क्विंटन डीकॉक और कप्तान केएल राहुल दोनों पवेलियन लौट गए।

डीकॉक को यश दयाल ने जबकि राहुल को मोहम्मद शमी ने पवेलियन की राह दिखाई। पहला मैच खेल रहे करण शर्मा यश दयाल का दूसरा शिकार बने।

अफगान स्टार राशिद खान ने 3.5 ओवर में 24 रन देकर चार विकेट लिए। युवा लेफ्ट आर्म स्पिनर आर साई किशोर ने भी दो विकेट अपने नाम किए।