नई दिल्ली (वीएनएस)। भारत को 2022 से 2024 तक के लिए एशियाई चुनाव प्राधिकरणों के संघ-एएईए का नया अध्यक्ष चुना गया है। फिलीपिन्स के मनीला में हाल ही में हुई महासभा की कार्यकारिणी बैठक में यह निर्णय लिया गया। उप चुनाव आयुक्त नितेश व्यास ने भारतीय निर्वाचन आयोग के तीन सदस्यीय शिष्टमण्डल का नेतृत्व किया। उनके साथ मणिपुर के मुख्य चुनाव अधिकारी राजेश अग्रवाल और राजस्थान के मुख्य चुनाव अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने इस बैठक में हिस्सा लिया।