भाजपा का बेहतर जवाब हैं भूपेश

Posted On:- 2022-05-11



राजनीति में जो यह जान लेते है कि दुश्मन को हराया कैसे जा सकता है,उसे राजनीति के शिखर में पहुंचने में देर नहीं लगती है। उसे सफल होने में देर नहीं लगती है। उसे अपना लक्ष्य हासिल करने में देर नहीं लगती है। इसका अच्छा उदाहरण मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तथा पीएम नरेेंंद्र मोदी है। पीएम मोदी यदि कांग्रेस का बेहतर जवाब राष्ट्रीय स्तर पर हैं तो छत्तीसगढ़ में भाजपा का बेहतर जवाब भूपेश बघेल हैं। पीएम मोदी को मालूम था कि कांग्रेस को कैसे हराया जा सकता है। उन्होंने भ्रष्टाचार के मुददे को उठाकर कांग्रेस को सत्ता से बाहर कर दिया। वह भी बहुमत प्राप्त करके। ऐसा आज तक नहीं हुआ था ,नरेंद्र मोदी आए तो ऐसा हुआ। जब कोई लीडर आता है तो जो कभी नहीं हुआ होता है वह भी होता है। छत्तीसगढ़ में 15 साल तक भाजपा को कांग्रेस हरा नहीं पा रही थी। भूपेश को मौका मिला तो उन्होंने पहले यह मालूम किया कि भाजपा को कैसे हराया जा सकता है। रमन सिंह जनता को देने वाले सीएम थे, उन्हें वही हरा सकता था जो उनसे ज्यादा देने की बात करे। यही भूपेश बघेल ने किया। जनता को भरोसा दिलाया कि कांग्रेस सरकार आएगी तो भाजपा जितना देती है,कांग्रेस उससे ज्यादा देगी। भूपेश बघेल जानते हैं कि चुनाव के समय भाजपा भी उन्हे तब ही हरा सकती है जब वह कांग्रेस से ज्यादा देने का वादा करे। भूपेश ने तो पहले ही कह दिया है कि वह यहां के किसानों का धान का 2500 रुपए की जगह भविष्य में 2800 देगी। अब भाजपा को जीतना है तो वह इससे ज्यादा देने का वादा करना होगा। इस तरह किसानों की राजनीति में भूपश बघेल ने भाजपा से निर्णायक बढ़त ले रखी है। जनहितकारी योजनाओं से भूपेश बघेल की छबि ऐसे देने वाले नेता की बनी है जिसका कोई मुकाबला नहीं है। वह अपनी योजनाओं के माध्यम से छत्तीसगढ़ के हर वर्ग के लोगों को कुछ न कुछ दे रहे हैं। इससे उनक छबि रमन सिंह से बड़े नेता की बन गई है। इसमें शक नहीं छत्तीसगढ़ मे ंजनता को देने की शुरुआत रमन सिंह ने की लेकिन भूपेश बघेल ने उसे रमन सिंह से ज्यादा देकर आगे बढ़ाया है। इसी तरह भूपेश बघेल ने राम और हिंदुत्व के मामले में भी ऐसे काम किए हैं कि वह खुद को रमन सिंह से ज्यादा बड़ा रामभक्त व हिंदू साबित कर सकते हैं। जब कांग्रेस के कोई नेता यह नही समझ पा रहे थे कि कांग्रेस को भाजपा से बेहतर कैसे बनाया जा सकता है। तब भूपेश बघेल ने ही कांग्रेस को रास्ता दिखाया कि छत्तीसगढ़ में भाजपा को हराना है तो कांग्रेस नेता को खुद को भाजपा नेताओं से रामभक्त साबित करना होगा, भाजपा नेताओं से बेहतर हिंदू व छत्तीसगढिय़ा नेता साबित करना होगा। कांग्रेस के बाकी नेता जब पीएम मोदी की आलोचना कर रहे थे तो भूपेश बघेल ने भी आलोचना की लेकिन उन्होंने सिर्फ आलोचना नहीं की बल्कि खुद को रमन सिंह सहित सभी भाजपा नेताओं से बेहतर हिंदू साबित करने उपाय सोचा। रामवनगमन पथ परिोयोजना से उन्होंने साबित किया है कि छत्तीसगढ़ में वह भाजपा के तमाम नेताओं से ज्यादा बड़े रामभक्त हैं। यही वजह है कि वह भाजपा के सवालों का जवाब देने की जगह यह कह रहे हैं कि भाजपा रामभक्त थी तो छत्तीसगढ़ में राम के वनवास की स्मृतियों को संजोने का कोई काम क्यों नहीं किया। काम किया नहीं भाजपा ने तो सोचा तक नहीं था। भूपेश बघेल ने अपनी छबि एक सेकुलर कांग्रेस नेता की तुलना में हिंदू छत्तीसगढि़ा नेता की बनानी पसंद करे। वह छत्तीसगढ़ के किसी भी हिस्से में जाएं वहां के मंदिर में जरूर जाते हैं. उन्होंने माता कौशल्या मंदिर का जीर्णोध्दार करवाया है। अब कृष्ण कुंज बनाने की घोषणा की है। यह उनके हिंदू नेता की छबि को और गहरा करने के लिए हैं। इसी के साथ इसके पहले भाजपा नेता उनकी राम व कृष्ण भक्ति पर सवाल उठाए वह खुद ही भाजपा की रामभक्ति पर सवाल उठाते रहते हैं। उनकी यह आक्रामकता उन्हें तमाम भाजपा नेताओं से बड़ा बनाती है। भूपेश बघेल ने खुद को छत्तीसगढ़ कांग्रेस को जितनी व जैसी जरूरत थी,वैसा बदला है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को जीतने वाली पार्टी बनाया है। जीतने का जोश भरा है। देश में कांग्रेस को छत्तीसगढ़ कांग्रेस की तरह बनाने की जरूरत है।