अंबिकापुर (वीएनएन)। छत्तीसगढ़ सहकारिता प्रकोष्ठ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय बंसल ने सरगुजा दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात कर सरगुजा में सुविधाओं के लेकर विभिन्न मांगों का ज्ञापन सौंपा। सौपे गए ज्ञापन में उन्होंने मांग कि है कि
सरगुजा से होकर गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग को की मरम्मत और निर्माण के लिए यथोचित निर्णय लेना जनहितकारी होगा।
अंबिकापुर में नगर निगम क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग की सड़कों के मरम्मत निर्माण,डामरीकरण के लिए संबंधित विभाग को निर्देशित करें।
नगर निवेश में नए मास्टर प्लान की यथाशीघ्र/ निर्माण स्वीकृत और क्रियान्वयन हो। बड़े भारी वाहन से शहर में दुर्घटना और ट्रैफिक जाम की स्थिति पैदा होती है। अंबिकापुर नगर निगम क्षेत्र में सिटी बस सुविधा को पुनः शुरू करना जनहितकारी होग ।
अंबिकापुर नगर निगम क्षेत्र में वाटर ATM बंद है उसे पुनः शुरू कराये।
अंबिकापुर से रायपुर के लिए सुबह शाम नॉन स्टॉप वातानुकूलित बस सेवा शुरू किया जाये।
अंबिकापुर में भव्य ई-लाइब्रेरी की सुविधा होने से छात्र-छात्राओं को कम कीमत में अंतरराष्ट्रीय स्तर की शिक्षा प्राप्त हो सकती है।
सरगुजा संभाग में उच्च न्यायालय की खंडपीठ का खोला जाये। रामानुजगंज जैसे क्षेत्रों से 300 से 400 किलोमीटर की दूरी तय करके लोगों को बिलासपुर जाना पड़ता है जिससे लोगों को खर्च एवं परेशानी दोनों का सामना करना पड़ता है।
सरगुजा संभाग आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है अतः सूबे में संचालित निजी विद्यालयों और महाविद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों और कर्मचारियों को मिलने वाली छुट्टियां वेतन भत्तों तथा अन्य मानवअधिकारों से संबंधित गाइडलाइन जारी किए जाने से योग्य शिक्षक क्षेत्र में पलायन नहीं करेंगे जिससे अंचल में अध्ययनरत विद्यार्थियों को अच्छी गुणवत्ता युक्त शिक्षा का लाभ प्राप्त होगा।
आदिवासी क्षेत्र होने के कारण निजी विद्यालयों और महाविद्यालयों के शुल्क सीमा निर्धारित होना जन हितेषी निर्णय होगा क्षेत्र में समय-समय पर बच्चों से विभिन्न प्रकार के शुल्क लेने से अभिभावकों को परेशानी होती है।
मुख्यमंत्री ने ज्ञापन सौपे के बाद प्रदेश अध्यक्ष अजय बंसल के 10 सूत्रीय मांगों को पूरा करने का आश्वासन किया है।