कलेक्टर ने किया शहरी सी मार्ट का निरीक्षण

Posted On:- 2022-05-11



धमतरी (वीएनएस)। कलेक्टर ने आज दोपहर को सिहावा चौक स्थित धनवंतरी भवन में शहरी सी मार्ट निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश नगरपालिक निगम धमतरी के आयुक्त मनीष मिश्रा को दिए। साथ ही अधिक से अधिक शहरवासियों का इसका लाभ मिल सके, इसके लिए कार्ययोजना तैयार करने के भी निर्देश दिए।