सूरजपुर (वीएनएस)। कलेक्टर आरा ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जिले प्रवास के दौरान किए गए घोषणा व दिए गए निर्देशों का त्वरित निराकरण करने और संबंधित विभाग के लंबित प्रकरणों की जानकारी ली तथा समय अवधि में निराकरण करने निर्देश दी। उन्होंने सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को शासकीय भवनों में अनिवार्य रूप से रेन वाटर हार्वेस्टिंग लगाने के निर्देश दी है।
इस दौरान संयुक्त कलेक्टर शिव बनर्जी, एसडीएम प्रकाश सिंह राजपूत, रवि सिंह, दीपिका नेताम, डिप्टी कलेक्टर वही दूरर्रहमान, उत्तम रजक, डीएसपी नंदनी ठाकुर व विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर ने विभाग के अधिकारियों को मुख्यमंत्री के चौपाल, प्रेस वार्ता व विशेष चर्चा के दौरान किए गए घोषणाओं का शासन स्तर का शासन को भेजने तथा जिला स्तर के मांग का यथा शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दी है।
कलेक्टर इफ्फत आरा ने राम अधीन पंडो ग्राम पिंडारी के स्वास्थ्य उपचार कराने, शिक्षकों की नियमित उपस्थिति व शिक्षा गुणवत्ता में सुधार करने, क्षेत्र में पानी की समस्या दूर करने के लिए जल संरक्षण में कार्य करने, राजस्व विभाग संबंधित शिकायतों पर जांच कर कायर्वाही करने, गौठान निर्माण व आवर्ती चराई के गौठान को प्राथमिकता से करने के निर्देश दी है। उन्होंने सभी अधिकारियों को शासकीय भवनों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग बनाने के सख्त निर्देश दी है। उन्होंने क्षेत्र में लो वोल्टेज की समस्या के निराकरण के लिए बेहतर कार्य योजना बनाने के निर्देश दी है एवं अवैध तरीके से बिजली का हुकिंग करने वालों पर कारर्वाई करने के निर्देश दी है तथा जहां-जहां ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की गई है स्थल चयन कर आवश्यक कायर्वाही करने के निर्देश दी है। उन्होंने वन अधिकार पट्टों का ग्राम पंचायत स्तर पर सुनवाई कर उन्हें न्यायोचित पट्टा दिलाने के लिए अभियान चलाने के लिए निर्देशित किया है।