प्रेग्नेंट महिला की हत्या का खुला राज,, जानें क्या है पूरा मामला...

Posted On:- 2022-05-11



गाजियाबाद (वीएनएस)। गाजियाबाद के साहिबाबाद में डीएलएफ कालोनी में हुई गर्भवती महिला की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है। महिला की हत्या किसी और ने नहीं बल्की उसके साथ सात फेरे लेकर जन्म जन्म का साथी बनाकर अपने घर लाने वाला उसका पति ही अपनी पत्नी का हत्यारा निकला। पुलिस ने गर्भवती महिला की हत्या मामले में उसके पति और उसकी मुंहबोली मौसी को गिरफ्तार किया है।

पति के सगी मौसी से थे अवैध संबंध

गर्भवती पत्नी की हत्या के पीछे उसके अपने ही करीबी लोग थे। एक तो उसका पति और दूसरी मौसी। पता चला है कि उसके पति का अवैध संबंध अपनी सगी मौसी के साथ था। जिसके चलते वह अपनी पत्नी को रास्ते से हटाना चाहता था। दोनों ने हत्या के बाद लूट का नाटक किया था। घर में रखे जेवर और अलमारी तोड़ दी थी, जिससे पुलिस को उस पर हत्या का शक न हो। पुलिस ने पति और उसकी मौसी को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी पति और मौसी के बीच 12 सालों से थे अवैध सबंध

एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी पति संतोष कुमार साहू और उसकी मुंहबोली मौसी शांति के बीच पिछले 12 साल से अवैध संबंध थे। शादी के बाद से सोनी उर्फ संतोषी दोनों के बीच रोड़ा बन रही थी। जबकि खुद शांति ने ही संतोष की शादी सोनी उर्फ संतोषी से करवाई थी। पांच मई की सुबह संतोष के ऑफिस जाने के बाद शांति और संतोषी के बीच झगड़ा हुआ। जिससे परेशान होकर संतोषी ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे संतोषी के मुंह से झाग आने लगे और उसका शरीर ठंडा पड़ने लगा।

इसके बाद शांति संतोषी को बाथरूम में ले गई और उसके सिर पर पानी डालकर होश में लाने का प्रयास किया। तबीयत ना सुधरने पर उसने केबल की तार से गला दबाकर संतोषी की हत्या कर दी। फिर पुलिस को गुमराह करने के लिए शांति ने घर की अलमारी के ताले तोड़कर जेवर व नकदी निकाल लिए। घर से निकलकर बैग ले जाते समय वह कई जगह सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई थी। जब पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज चैक किए तो शांति से पूछताछ की। शांति ने जल्द ही अपना गुनाह कबूल लिया। पुलिस का कहना है आरोपी पति को भी दहेज हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। वह हत्यारोपित मौसी के साथ मिलकर अपनी पत्नी को दहेज के लिए प्रताड़ित करता था।