सूचना का अधिकार अधिनियम पर कार्यशाला 13 को

Posted On:- 2022-05-11



कोरबा (वीएनएस)। सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के प्रभावी क्रियान्वन के लिए एवं व्यापक प्रचार प्रसार के लिए जनसूचना अधिकारी और प्रथम अपीलीय अधिकारियो के लिए 13 मई को कोरबा कलेक्टोरेट में पूर्वान्ह 11.30 बजे कार्यशाला का आयोजन किया गया है। इस कार्यशाला में राज्य सूचना आयोग रायपुर से राज्य सूचना आयुक्त अशोक अग्रवाल, मनोज त्रिवेदी और धनवेन्द्र जायसवाल सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 की विस्तृत जानकारी देंगे।

राज्य सूचना आयुक्तगण जनसूचना अधिकारी और प्रथम अपीलीय अधिकारी की सूचना का अधिकार अधिनियम से सम्बंधित समस्याओं का समाधान करेंगे और जनसूचना अधिकारी और प्रथम अपीलीय अधिकारियों के प्रश्नों का जवाब देंगे।