सुजुकी मोटर का साक्षात्कार कैंपस 17 को

Posted On:- 2022-05-11



रायपुर (वीएनएस)। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था माना कैम्प में सुजुकी मोटर गुजरात प्राइवेट लिमिटेड के लिए साक्षात्कार लिया जाएगा। इसमें व्यवसाय फिटर, डीजल मैकेनिक, मोटर मैकेनिक, टर्नर, मशीनिष्ट वेल्डर, विद्युतकार, टूल एण्ड डाई मेकर, प्लास्टिक प्रोसेसिंग आपरेटर, सीओई (आटोमोबाईल), ट्रेक्टर मेकैनिक और पेन्टर जनरल के लिए सत्र 2017 से 2021 में आई.टी.आई. (एन.सी.व्ही.टी. एवं एस.सी.व्ही.टी.) से उत्तीर्ण केवल पुरुष प्रशिक्षार्थियों को शामिल किया जाएगा। इसके लिए जिनका ट्रेड में 60 प्रतिशत और 10 वीं में 50 प्रतिशत अंक हो और आयु 18 से 23 वर्ष (22 वर्ष 11 महीने) से कम हो, ऐसे अभ्यर्थी 17 मई को कैम्पस इन्टरव्यू में सुबह 10 बजे सम्मिलित हो सकते है।