रामनवमी रामराम भजन संस्थान के प्रतिनिधि मंडल ने भूमि पूजन के लिए उद्योग मंत्री को किया आमंत्रित

Posted On:- 2022-05-11



रायपुर (वीएनएस)। उद्योग मंत्री कवासी लखमा से छत्तीसगढ़ रामनवमी रामराम भजन संस्थान के प्रतिनिधि मंडल ने बुधवार उसके निवास स्थान पर सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने छत्तीसगढ़ी रामनामी रामराम भजन संस्थान ने प्रस्तावित बड़े भजन मेला जनवरी 2023 के लिए भाटापारा-बलौदाबाजार जिले के बिलाईगढ़ विकासखंड के ग्राम चंदलीडीह में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम के लिए भी निमंत्रण दिया। प्रतिनिधिमंडल में संस्थान की अध्यक्ष श्रीमती सेत बाई, महासचिव गुलाराम रामनामी, उपाध्यक्ष रसिया राम, कोषाध्यक्ष धनीराम सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।