विद्युत आपूर्ति बाधित होने की जानकारी पर किया जाता है तत्काल सुधार

Posted On:- 2022-05-11



बालोद (वीएनएस)। विद्युत आपूर्ति बाधित होने की जानकारी पर तत्काल सुधार कार्य कराकर निराकरण कर लिया जाता है। विद्युत विभाग के कायर्पालन अभियंता सहारें ने बताया कि गर्मी सीजन में घरेलु व गैर घरेलु श्रेणी के उपभोक्ताओं की खपत बढ़ने के कारण कभी-कभी ट्रांसफार्मर की डी.ओ, फ्यूज व निम्न दाब फ्यूज जल जाता है, जिसके कारण विद्युत आपूर्ति कुछ समय के लिए बाधित होती है। उन्होंने बताया कि विद्युत आपूर्ति बाधित होने की जानकारी पर तत्काल सुधार कार्य कराकर निराकरण किया जाता है।