आबकारी विभाग की ओर से शराब के अवैध विक्रय के विरूद्ध कार्यवाही जारी

Posted On:- 2022-05-11



बालोद (वीएनएस)। कलेक्टर महोबे के निर्देश पर आबकारी विभाग की ओर से जिले के ग्राम जगन्नाथपुर क्षेत्र में शराब के अवैध भण्डारण और विक्रय के विरूद्व सघन अभियान चलाकर 9 संदिग्ध जगहों पर छापे की कायर्वाही की गई। आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि जांच के दौरान कहीं भी आपत्तिजनक मादक द्रव्य बरामद नहीं हुई। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से क्षेत्र में शराब के अवैध भंडारण व विक्रय करने वालों के विरूद्व नियमित रूप से प्रभारी कार्यवाही जारी रहेंगी।