वन संसाधन अधिकार का मूल्यांकन करने केन्द्रीय टीम जिले के भ्रमण पर

Posted On:- 2022-05-11



राजनांदगांव (वीएनएस)। वन अधिकार अधिनियम 2006 के अंतर्गत प्रावधानित सामुदायिक वन संसाधन पर शोध व मूल्यांकन करने केन्द्रीय टीम जिले के भ्रमण पर है। केन्द्रीय टीम 10 अप्रैल को यहां पहुची है। इनके द्वारा 12 मई तक जिले में भ्रमण कर इससे सम्बंधित कार्यो के मूल्यांकन किया जाएगा। भारत सरकार राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की ओर से अन्वेषक डॉ. गजेन्द्र गुप्ता व योगेश अड़किने व सचिव छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग केएस धु्रव इस कार्य के लिए नियुक्त किया गया है।

जिले के भ्रमण के दौरान इनके द्वारा गत दिवस मंगलवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा व डी एल सी के सदस्यों के साथ आवश्यक चर्चा किया गया। अन्वेषक दल में पंचायत अनुसूचित क्षेत्रों में विस्तार पर शोध व मूल्यांकन राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग व तीर फाउंडेशन के सदस्य शामिल है। बैठक सह चर्चा के दौरान वनमंडलाधिकारी खैरागढ़ दिलराज प्रभाकर, वनमंडलाधिकारी राजनांदगांव सलमा फारूखी, जिला पंचायत सीईओ लोकेश चंद्राकर, अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय सहित जिला पंचायत के सदस्य नरसिंह भंडारी, राधिका अंधारे, ललिता कंवर उपस्थित थी।